Today, I will present you a fable from a very famous series of animal fables from ancient India which is called Panchatantra (पञ्चतन्त्र – Five Principles) which were composed in 3 BCE and since then have been translated into many languages around the world.
I have selected a very interesting story whose moral is: We should always share good things with the others. Hope you will enjoy the reading and learn some new vocabulary. I have provided the vocabulary at the bottom for your reference.
एक बार की बात है, एक नदी किनारे एक पेड़ पर एक पक्षी रहता था जिसका नाम भरूनदा था। वह पक्षी अनोखा था क्योंकि उसके दो सिर मगर पेट एक ही था। एक दिन वह पक्षी झील के किनारे घूम रहा था की तभी उससे एक लाल रंग का फल मिला। वह फल देखने में बड़ा ही स्वादिस्ट लग रहा था। एक सिर ने बोला की “वाह! क्या फल है! लगता है की भगवान ने यह फल मेरे लिए भेजा है। में कितना भाग्यशाली हूँ।“ फिर वो सर उस फल को बड़ी प्रसन्नता से खाने लगा और खाते हुए उसकी प्रशंसा करने लगा।
यह सुन कर दूसरा सिर बोला “ओ प्यारे! मुझे भी यह फल चखने दो जिसकी तुम इतनी प्रशंसा कर रहे हो।“ इस बात पर पहला सिर हंसने लगा और बोला “जब हमारा पेट एक ही है तो कोई भी सिर यह फल खाये, यह फल तो उसी पेट में जाएगा ना। तो इस बात से कोई अंतर नहीं है की मैं फल खाऊ या फिर तुम और क्योंकि यह फल मुझे मिला है तो फल खाने का पहला अधिकार भी मेरा ही हुआ।“ इस बात को सुन कर दूसरे सिर को बहुत दुख हुआ और उसको पहले सिर का स्वार्थी होने पर गुस्सा भी आया।
फिर एक दिन दूसरे सिर हो एक पेड़ पर विषैले फल मिले। उसने वह फल ले लिए और पहले सिर से बोला “धोखेबाज! आज में विषैले फल खाऊँगा और फिर में अपने अपमान का तूझसे बदला लूँगा।“ इस पर पहला सिर बोला की कृपया वह विषैले फल ना खाये क्योंकि एक पेट होने हम दोनों की मार जाएंगे।“ इसपर दूसरा सिर बोला “चुप रहो! यह फल मुझे मिला है और इस फल को खाने का मेरा पूरा अधिकार है। इस पर पहला सिर रोने लगा मगर दूसरे सिर ने एक ना सुनी और वह विषैला फल खा लिया। इस की परिणाम सरूप दोनों सिरों को अपनी जान से हाथ धोने पड़ा।
कहानी का अभिप्राय: हमें सदेव अच्छी चीज़ें दूसरो के साथ बांटनी चाहिए।
शब्दावली – Vocabulary :
1. एक बार – ek bar – once
2. नदी – nadi – river
3. पेड़ – ped – tree
4. पक्षी – pakshi – bird
5. नाम – naam – name
6. अनोखा – anokha – unique
7. सिर – sir – head
8. पेट – paet – stomach
9. दिन – din – day
10. लाल – laal – red
11. फल – fal – fruit
12. बड़ा ही – bada hi – of much
13. स्वादिस्ट – svaadisht – delicious
14. भगवान – bhagvan – god, lord
15. भाग्यशाली – bhagyashali – fortunate
16. प्रसन्नता – prasannta – happiness
17. प्रशंसा – prashansa – praise, compliment
18. प्यारे – pyaare – dear (mas.)
19. चखना – chakhna – to taste (verb)
20. अंतर – antar – difference
21. क्योंकि – kyunki – because
22. मिला – mila – found
23. अधिकार – adhikhaar – right, authority
24. मेरा – mera – mine (pronoun)
25. बहुत – bahut – much
26. दुख – dukh – sadness, disappointment
27. स्वार्थी – svaarthi – selfish
28. गुस्सा – gussa – anger
29. विषैले – vishilae – poisonous (plural)
30. धोखेबाज – dhokhebaaz – deceitful
31. अपमान – apmaan – insult
32. बदला – badla – revenge
33. कृपया – kripya – please
34. चुप रहो! – chup raho! – keep quiet!, Shut up!
35. परिणाम –parinaam – result, consequence
36. सरूप – sarup – likewise
37.कहानी – kahani – story
38.अभिप्राय – abhipraay – moral
39.सदेव – sadav – always
40.चीज़ें – cheezein – things, stuffs
